अनूपपुर: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चचाई थर्मल पावर प्लांट पर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चचाई थर्मल पावर प्लांट के द्वार पर सैकड़ों कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आर.एस. जायसवाल और अरुण देवांगन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने नियमितिकरण, वेतन विसंगति समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी 25 लाख करने और ठेका श्रमिकों के हितों की मांग की।