सासनी: शराब पीकर आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज व लड़ाई करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
Sasni, Hathras | Jun 10, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समामई मे शराब पीकर आने-जाने वाले लोगों से गाली गलौज लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त को सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव समामई में शराब पीकर आने जाने वाले लोगों से गाली गलौज लड़ाई झगड़ा करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी मे पेश किया है।