कंडाघाट: कंडाघाट में खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक दिनेश ने डिपुओं में नोटिस बोर्ड पर राशन की रेटलिस्ट लगाने के दिए निर्देश
उचित मूल्य की दुकानों में राशन की रेट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी। कंडाघाट उपमंडल के तहत डिपोधारकों के साथ निरीक्षक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में PWD रेस्ट हाउस कंडाघाट में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए गए। इसमें उचित मूल्य की दुकानों को निर्देश दिए गए कि विभागीय निर्देशों पालन करें। यह जानकारी दिनेश शर्मा ने दी।