राजपुर: भीषण गर्मी में पानी की हर बूंद बनी सहारा, सड़क पर जमा पानी से प्यास बुझाता दिखा कुत्ता
बलरामपुर जिले के राजपुर में इन दिनों भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। नवतपा की तपिश और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग बेहाल हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था भी चरमराई हुई है, वहीं निर्माणाधीन सड़क और उड़ती धूल ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। इंसानों के साथ-साथ अब बेजुबान जानवर भी पानी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। इसी