सहारनपुर के नानौता में भारतीय स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी राजवीर चौधरी के इकलौते पुत्र युवराज उर्फ विक्की की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बेहद गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।