कोल: अकराबाद पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ शातिर अभियुक्त को धौरी की ओर जाने वाले रास्ते से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Oct 2, 2025 थाना अकराबाद वपुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त रिंकू कुमार पुत्र राकेश को धोरी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 24 अवैध टेट्रा पैक देसी शराब के बरामद किये। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।