हरिद्वार: कनखल के बैरागी कैंप में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो वायरल, CO सिटी बोले- जानकारी नहीं, कराई जा रही जांच
रविवार शाम 6 बजे कनखल के बैरागी कैंप में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हेलीकॉप्टर ने यहां बिना हेलीपैड के ही इमरजेंसी लैंडिंग की और 20 मिनट बाद बारिश रुकने पर रवाना हो गया। CO सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें लैंडिंग की जानकारी नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।