उचवा टोला गांव में पारिवारिक दबंग सूरज मल्लाह लक्ष्मी मल्लाह और नीरज मल्लाह ने मिलकर परिवार के रजनीश मल्लाह को मूसर से हमला कर घायल कर दिया । घायल रजनीश को परिजन सतना जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया । घायल रजनीश के साथ मारपीट की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है । बुधवार शाम 4 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल रजनीश से पूछताछ कर रही है ।