तुरकौलिया: बंजरिया थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक में प्रखंड प्रमुख ने प्राइवेट लोगों व दलालों को हटाने का निर्देश दिया
थाना परिसर बंजरिया मे गुरूवार को शांति समिति की बैठक में प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद ने थाना से प्राइवेट व दलाल को हटाने का निर्देश दिया। कहा कि इन लोगो के द्वारा गरीब व कमजोर लोगो का शोषण किया जाता है। जिस पर थानाध्यक्ष ने सबके सामने इन्हें हटाने का आश्वासन दिया। बता दें कि सरवस्ती पूजा को लेकर 2 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित थी,निर्णय लिया गया डीजे नही बजेगी।