तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने 25 लीटर चुलाई शराब के साथ 3 तस्कर और 4 शराबियों को किया गिरफ्तार
तुरकौलिया पुलिस 25 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन तस्कर व चार शराबी को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार 4 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तारी हुई। तस्कर भेलाछपरा का राकेश राम,जोखू राय व बैरियाडीह का बिजली सिंह है। जबकि शराबी सेमरा का अखिलेश साह,आमवा का प्रद्युमन कुमार उपाध्याय व माधोपुर का राजू यादव है।