दमोह: पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने 3 थाना प्रभारियों, आरक्षकों सहित 28 अधिकारी-कर्मचारियों के किए तबादले
Damoh, Damoh | Jun 12, 2025 दमोह जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस पर उठ रहे सवालों को देखते हुए आज गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के अनुमोदन पर कई पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के फेरबदल किए गए। उन्होंने कुल 3 थाना प्रभारी, 6 प्रधान आरक्षक एवं 16 आरक्षकों के तबादले की सूची जारी की है।