दमोह: दमोह बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार की मौत
Damoh, Damoh | Jun 12, 2025 बस स्टैंड के पास बुधवार रात 10 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दैनिक भास्कर के पत्रकार पीयूष सेन की मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है।