दमोह: बटियागढ़: नीमन तिराहा के पास ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 4 घायल, 2 गंभीर
Damoh, Damoh | Jun 12, 2025 दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत नीमन तिराहा के पास आज गुरुवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक के द्वारा पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार जुझारपुरा निवासी कोमल सिंह, सुरेश सिंह, रूपसिंह, लक्ष्मण सिंह को 108 एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका उपचार जारी है। घटना में दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रिफर कर दिया है।