मंझनपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अवाना आलमपुर में कैंडल मार्च निकाला गया, पाकिस्तान का फूंका गया पुतला
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए अवाना आलमपुर में एक विशाल कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी संजय शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत अवाना आलमपुर चौराहे से हुई है।