मंझनपुर: टेंवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, बाइक चकनाचूर, इलाज जिला अस्पताल में जारी
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायलों की पहचान राम करन पुत्र विश्वनाथ निवासी भिखियापुर थाना कोखराज और राकेश पुत्र बच्ची लाल निवासी पूरब सरावां थाना पश्चिम शरीरा के रूप में हुई है।