मंझनपुर: जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1633 मरीजों का हुआ उपचार, 63 गोल्डन कार्ड और 66 आभा आईडी बनाई गईं
कौशाम्बी जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत रविवार को जनपद के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर व्यापक स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इस मेले में कुल 1633 मरीजों का इलाज किया गया, जिसमें से 6 मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर रेफर किया गया है।