मंझनपुर: पहलगाम आतंकी हमले पर भाकियू अराजनैतिक का आक्रोश, मंझनपुर में सौंपा ज्ञापन, पाकिस्तान पर कठोर कार्रवाई की मांग
पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रविवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।