मंझनपुर: सेंगरहा ग्राम पंचायत को मिला आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया भूमिपूजन
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के सरसवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंगरहा में रविवार को एक नई सौगात मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने यहां आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस स्थल पर शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड, चबूतरा, शांति स्थल, शव स्नान गृह, बाथरूम और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।