बिंदकी: मंसूरपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल किया, पुलिस ने मेडिकल कराया और जांच शुरू की
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में मामूली कहासुनी में युवक अमित कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश को गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने इस मामले में बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में मेडिकल कराया और जांच शुरू की।