अशोक नगर: भादौन गांव में पुलिया से बाइक टकराने से 26 वर्षीय युवक घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के भादौन गांव के पास पुलिया में बाइक टकराने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लाल बरखेड़ा निवासी राजवीर पुत्र मुल्तान अहिरवार उम्र 26 वर्ष बुधवार की रात 9 बजे भादौन पुलिया में बाइक टकराने से घायल हो गया। युवक को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है ।