उदवंत नगर: मिल्की गांव में घर में घुसकर चोरी कर रहे चोरों ने महिला का विरोध करने पर की पिटाई, सिर भी फोड़ा
भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव में घर में घुसकर चोरों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। जब महिला के द्वारा चोरी करते हुए देखा गया और इसका विरोध किया गया तो बदमाशों और चोरों के द्वारा महिला की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे वह जख्मी हो गई है। बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों को भी चोरों ने पिटाई कर जख्मी कर दिया है।