लोहरदगा: मजदूर मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा : निशीथ जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि
सूराज मजदूर ट्रेड यूनियन द्वारा शनिवार को नगर भवन में मजदूर जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रामेश्वर उरांव के विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम शामिल हुए। कार्यक्रम में मजदूरों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।