लोहरदगा: पुराना शुक्र बाजार अजय उद्यान पार्क के समीप हनुमान जी और विश्वकर्मा जी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान शुरू
शहर के पुराना शुक्र बाजार अजय उद्यान पार्क के समीप नवनिर्मित हनुमान जी एवं विश्वकर्मा भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 फरवरी को सिठियाें कोयल तट से भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस कलश यात्रा में 1501 श्रद्धालुओं महिलाएं किशोरियाें एवं सनातन लोगों ने भाग लिया। मौके पर प्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ उत्साह देखा गया।