लोहरदगा: कुडू में हुए संतोष मांझी हत्याकांड में शामिल 4 अपराधी गिरफ्तार
कुडू बाजार के ठेकेदार पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी हत्याकांड का खुलासा शनिवार को एसपी हारिस बिन जमां ने किया। उन्होंने बताया कि कुडू के ही रहने वाले सत्यजीत कुंदन हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसने ही पुरानी रंजिश में संतोष मांझी की हत्या करने की प्लानिंग बनाई और घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।