लोहरदगा: 11 फरवरी को होगा अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा सदर और सेक्रेटरी का चुनाव, 9 मतदान केंद्रों में पड़ेंगे वोट
अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा सदर और सेक्रेटरी का चुनाव 11 फरवरी 2024 को को होगा जिसमें मुख्य कन्वीनर अनवर अंसारी और नायाब कन्वीनर अफरोज अंसारी के नेतृत्व में वोट कराया जाएगा। जिसमें कुल मतदाता 6445 है,और 9 मतदान केंद्र बनाया गया है आज शुक्रवार 9फरवरी 2024 को मतदान को लेकर उम्मीदवारों द्वारा प्रचार प्रसार का काम चरम पर है।