लोहरदगा: उपयुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने सदर अस्पताल परिसर में किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
जिले के उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपयुक्त ने लाभुक के रूप में 13 वर्षीय किशोर को डीईसी की दवा पिलाकर वएल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो सहित स्वास्थ्य विभाग लोग उपस्थित थे।