ज्वालामुखी: ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढाटी के वार्षिक उत्सव में की शिरकत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढाटी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में ज्वालामुखी विधायक संजय रतन बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11000 की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।