ज्वालामुखी: ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलियां के वार्षिक उत्सव में की शिरकत
ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलियां के वर्ष भर की बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था से आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के लिहाज से अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।