ज्वालामुखी: ज्वालामुखी विधायक 27 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलिया के वार्षिक उत्सव में करेंगे शिरकत
ज्वालामुखी विधायक 27 जनवरी को 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलिया के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे. यह जानकारी ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ज्वालामुखी नीरज शर्मा ने दी है. उन्होंने बताया कि विधायक 27 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक ज्वालामुखी के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत करेंगे.