धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शहजादपुर में गुरुवार सुबह एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। खेत से लौट रहे किसान ने अपनी सूझबूझ और हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी से मुकाबला कर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शहजादपुर निवासी चुनमुन (पुत्र राजवीर सिंह) सुबह करीब 5:30 बजे खेत से काम निपटाकर अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे।