चांदवा: चंदवा में भाजपा पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल ने संगठन की मजबूती के लिए की बैठक
गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे चंदवा के पथ निर्माण विश्रामगार में भाजपा पूर्वी एवं पश्चिमी की संयुक्त रूप से संगठन की मजबूती को लेकर मंडल स्तरीय बैठक की गई।बैठक का उद्वेश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को धार देना था।