बरहेट: राम जानकी ठाकुरबाड़ी बरहेट में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा अर्चना की गई
गुरुवार को राम जानकी ठाकुरबाड़ी बरहेट में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना ठाकुरबाड़ी प्रबंध समिति की ओर से कराई गई। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और मंदिर के पुरोहित पवन पांडे के द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना कराए गए, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।