🗳️ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।
📍निरीक्षण के प्रमुख बिंदु
• वेयर हाउस परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
• उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।
• सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जिला अग्निशमन पदाधिकारी को फायर ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया।
📍निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार, संबंधित पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
#ईवीएम_वीवीपैट #निर्वाचन #जहानाबाद #जिला_प्रशासन #विकसित_भारत समृद्ध_बिहार आदर्श_जहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 18, 2026