काराकाट: काराकाट में भाकपा-माले ने मोब लिंचिंग व फर्जी मुठभेड़ों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
भाकपा (माले) लिबरेशन की काराकाट प्रखंड कमेटी ने शनिवार को 3 बज नगर पंचायत काराकाट के गोडारी में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोब लिंचिंग, फर्जी मुठभेड़ों, पुलिस दमन और बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक मामले में न्यायिक प्रक्रिया का पालन हो।