समझाइस से कोर्ट मे चल रहे प्रकरण का कैम्प के दौरान मौके पर ही हुआ निस्तारण,
शिविर में ग्रामीणों को मिली राहत
आज गुरुवार को अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 8 के बी में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन एसडीएम सुरेश राव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर दिव्या चावला तहसीलदार, मनोज कुमार ज्याणी विकास अधिकारी, दिनेश कुमार ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पकंज जांगिड़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, इन्दु बाला कृषि अधिकारी, सुखप्रीत सिंह सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, रेखा शर्मा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, कृष्ण लाल ग्राम विकास अधिकारी, संदीप कौर प्रशासक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में ग्राम पंचायत के चक 8 के बी में पीड़िता मुन्ना उर्फ मनोहरी देवी ने उपस्थित होकर आवेदन किया कि जमीन बंटवारे की लेकर कोर्ट में उसका मामला विचाराधीन है। पीड़ित महिला ने एसडीएम से ने प्रकरण का जल्द निस्तारण करने की अपील की। एसडीएम सुरेश राव ने मौके पर पक्षकारों से समझाइस की। जिससे सहमत होकर सभी पक्षकार सहमत हो गए।
एसडीएम ने बताया कि समझाइस के बाद सभी पक्षों ने मौके पर ही 4 वर्ष पुराना परिवाद और स्थगन आदेश वापिस ले लिया गया।
इसके अलावा शिविर में कृषि एवं उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहाकारिता, पशु पालन, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग एवं ऊर्जा विभाग सहित कुल 22 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा ग्रामीणजनों, कृषकों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
एसडीएम ने बताया कि शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 5 आवासीय पट्टे जारी किये और 15 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गयी। राजस्व विभाग द्वारा लोगों का आपसी सहमति से मौके पर ही 9 खाता विभाजन किये गये। 21 राजस्व रिकार्ड में शुद्धियां की गई। 22 नामान्तरकरण स्वीकृत किये गये। 29 मूल निवास, 26 जाति प्रमाण पत्र जारी किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा 100 ग्रामीणों की स्क्रीनिग की गई साथ 100 लोगो को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 50 मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरीत किए गयें। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 09 ग्रामीणों को परामर्श दिया गया साथ ही 09 लोगों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पालनहार योजना मे दृष्टि बाधित श्रेणी से दिव्यांगजन हीरालाल के तीनों बच्चों की स्वीकृति जारी की गयी साथ ही 01 वृद्धावस्था पेंशन को चालू किया गया। राजस्थान पथ परिवहन निगम द्वारा 80 वर्ष से अधिक नागरिकों के 1 पास, 60 वर्ष से अधिक नागरिकों का 7 पास निःशुल्क यात्रा पास जारी किये गये।
Anupgarh, Ganganagar | Jun 19, 2026