Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image
image

समझाइस से कोर्ट मे चल रहे प्रकरण का कैम्प के दौरान मौके पर ही हुआ निस्तारण, शिविर में ग्रामीणों को मिली राहत आज गुरुवार को अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 8 के बी में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन एसडीएम सुरेश राव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर दिव्या चावला तहसीलदार, मनोज कुमार ज्याणी विकास अधिकारी, दिनेश कुमार ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पकंज जांगिड़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, इन्दु बाला कृषि अधिकारी, सुखप्रीत सिंह सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, रेखा शर्मा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, कृष्ण लाल ग्राम विकास अधिकारी, संदीप कौर प्रशासक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में ग्राम पंचायत के चक 8 के बी में पीड़िता मुन्ना उर्फ मनोहरी देवी ने उपस्थित होकर आवेदन किया कि जमीन बंटवारे की लेकर कोर्ट में उसका मामला विचाराधीन है। पीड़ित महिला ने एसडीएम से ने प्रकरण का जल्द निस्तारण करने की अपील की। एसडीएम सुरेश राव ने मौके पर पक्षकारों से समझाइस की। जिससे सहमत होकर सभी पक्षकार सहमत हो गए। एसडीएम ने बताया कि समझाइस के बाद सभी पक्षों ने मौके पर ही 4 वर्ष पुराना परिवाद और स्थगन आदेश वापिस ले लिया गया। इसके अलावा शिविर में कृषि एवं उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहाकारिता, पशु पालन, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग एवं ऊर्जा विभाग सहित कुल 22 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा ग्रामीणजनों, कृषकों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। एसडीएम ने बताया कि शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 5 आवासीय पट्टे जारी किये और 15 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गयी। राजस्व विभाग द्वारा लोगों का आपसी सहमति से मौके पर ही 9 खाता विभाजन किये गये। 21 राजस्व रिकार्ड में शुद्धियां की गई। 22 नामान्तरकरण स्वीकृत किये गये। 29 मूल निवास, 26 जाति प्रमाण पत्र जारी किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा 100 ग्रामीणों की स्क्रीनिग की गई साथ 100 लोगो को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 50 मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरीत किए गयें। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 09 ग्रामीणों को परामर्श दिया गया साथ ही 09 लोगों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पालनहार योजना मे दृष्टि बाधित श्रेणी से दिव्यांगजन हीरालाल के तीनों बच्चों की स्वीकृति जारी की गयी साथ ही 01 वृद्धावस्था पेंशन को चालू किया गया। राजस्थान पथ परिवहन निगम द्वारा 80 वर्ष से अधिक नागरिकों के 1 पास, 60 वर्ष से अधिक नागरिकों का 7 पास निःशुल्क यात्रा पास जारी किये गये।

Anupgarh, Ganganagar | Jun 19, 2026

MORE NEWS

ग्रामीण सेवा सिविल 2026 में मनाया बेटी का जन्मदिन

अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 65Gb में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान  उपखंड अधिकारी सुरेश राव, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहदेव कुमार, संतोष बावरी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बेटी जन्मोत्सव पर बेटी प्रीत का केक कटवा कर और पौधारोपण कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर विनेश ने बताया की ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं लाडो प्रोत्साहन योजना ,कालीबाई भील महिला संबल उड़ान योजना, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र ,वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा सेतु ,मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना अंतर्गत RSCIT,RSCFA, कौशल सामर्थ्य योजना की जानकारी दी जा रही है ताकि महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके

ग्रामीण सेवा सिविल 2026 में मनाया बेटी का जन्मदिन अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 65Gb में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान उपखंड अधिकारी सुरेश राव, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहदेव कुमार, संतोष बावरी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बेटी जन्मोत्सव पर बेटी प्रीत का केक कटवा कर और पौधारोपण कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर विनेश ने बताया की ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं लाडो प्रोत्साहन योजना ,कालीबाई भील महिला संबल उड़ान योजना, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र ,वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा सेतु ,मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना अंतर्गत RSCIT,RSCFA, कौशल सामर्थ्य योजना की जानकारी दी जा रही है ताकि महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके

Anupgarh, Ganganagar | Jun 15, 2026