बक्सर: डीएम के निरीक्षण एवं निर्देश के साथ ही जेल पइन रोड का कालीकरण हुआ शुरू, इकतीस मई के पहले होगा पूरा.
Buxar, Buxar | May 5, 2024 जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश के आलोक में जेल पईन रोड का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है. रविवार को कार्य को पूरा करने को लेकर निर्माण कार्य संवेदक द्वारा शुरू कर दिया गया है. जिससे निर्धारित अवधि इकतीस मई के पहले निर्माण कार्य को पूरा कराया जा सके. रविवार को पूरे दिन सड़क का निर्माण कार्य संवेदक द्वारा कराया गया.