सांगानेर: जयपुर में 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत 22 अक्टूबर को मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।