बाह: जैतपुर में पूर्व प्रधान हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद
जैतपुर में पूर्व प्रधान अवनीश यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना जैतपुर, ट्रांस यमुना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने वांछित अभिषेक यादव उर्फ गोलू को कमतरी यमुना पुल के पास से दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि