चाईबासा: लिगेसी वेस्ट साइट का नगर परिषद अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जनजागरूकता में सहयोग की अपील
चाईबासा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को दोपहर 4 बजे नगर परिषद चाईबासा द्वारा लिगेसी वेस्ट साइट सह डंप साइट का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया।इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे।