बाराचट्टी: सोनवर्षा में हम पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जयंती मनाई
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत पंचायत बजरकर के ग्राम सोन वर्षा में मंगलवार को हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया। प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे बताया कि सोने वर्षा में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव महिला प्रखंड अध्यक्ष मुस्कान जी आदि शामिल हुए।