कैसरगंज: तालाब में उतराता मिला घर से निकला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेवढ़ा के मजरा पंडित पुरवा में घर से निकले युवक का शव मंगलवार सुबह घर के पास नहरनुमा तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। जरवलरोड के ग्राम रेवढ़ा मजरा पंडित पुरवा निवासी रमेश 45 पुत्र भगौती सोमवार देर रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह परिजनों