किरनापुर: ग्राम कलकत्ता में 48 वर्षीय महिला पर लुटेरों का जानलेवा हमला, गंभीर हालत में गोंदिया अस्पताल में भर्ती
जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलकत्ता में लूट की वारदात के दौरान 48 वर्षीय महिला पर अज्ञात लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर बेहतर उपचार के लिए रविवार प्रातः लगभग 10 बजे गोंदिया के