लातेहार: आदिम जनजाति सुनील बृजिया के खाते से निकले लाखों रुपये, फर्जी हस्ताक्षर से निकासी का आरोप
लातेहार (लातेहार) : गारू प्रखंड स्थित बीआरसी में कार्यरत आदिम जनजाति अनुसेवक सुनील बृजिया के बैंक खाते से लाखों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सुनील बृजिया ने गारू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।