गुरुवार की देर शाम 7 बजे बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मतगणना को लेकर मीरगंज पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। आगामी मतगणना के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान सड़क पर उतरे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम जन से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।