उतरौला: थाना सादुल्लानगर परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
आज दिन शनिवार समय लगभग 03 बजे उतरौला क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार दीपावली, भैयादूज,लक्ष्मी पूजा, में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया,पीस कमेटी बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए, भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने के लिए आम जनता से अपील किया है।