उतरौला: थाना सादुल्लानगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को पिपराग्रंट से किया गिरफ्तार
आज दिन शुक्रवार समय लगभग 02 बजे, एसपी बलरामपुर के निर्देशन में वांछित वारंटियों, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत,थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले के वांछित दो अभियुक्त, घनश्याम चौहान पुत्र राधेश्याम,राधेश्याम पुत्र सोमई, निवासी पिपराग्रंट बनकटवा लोनियनडीह को गिरफ्तार करते हुए, न्यायालय के लिए रवाना किया है।