उतरौला: कृषि विभाग ने विकासखंड श्रीदत्तगंज परिसर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण व गोष्ठी का आयोजन किया
आज दिन शुक्रवार समय लगभग 03 बजे, विकासखंड श्रीदत्तगंज परिसर में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण व गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उपकृषि निदेशक ने किसानों को उर्वक, कृषि अनुदान, मृदा परीक्षण आदि को लेकर जागरूक किया,इस मौके पर कृषि विभाग व विकासखंड श्रीदत्तगंज के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।