भोगनीपुर: भोगनीपुर तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 77 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण
भोगनीपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 77 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा ला