झांसी: झांसी ललितपुर हाईवे पर सेना की क्रेन भैंस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, 2 सैनिक घायल
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2025 बबीना थाना क्षेत्र के झांसी ललितपुर हाइवे टोल प्लाजा के पास सेना की क्रेन भैंस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में सैनिक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिर पुलिस ने प्राइवेट क्रेन की मदद से सेना की क्षतिग्रस्त क्रेन को हटाया